Friday, 11 May 2012

सत्यमेव जयते

कल रात 8 बजे स्टार न्यूज़ चैनल पर असर कार्यक्रम देखा । यह कार्यक्रम स्टार न्यूज़ पर रविवार को प्रसारित हुए प्रोग्राम सत्यमेव जयते के प्रसारण के बाद समाज मे आये असर को दिखाता है । सत्यमेव जयते कार्यक्रम समाज मे फैली कुरीतियो के खिलाफ एक आवाज़ है जो आम आदमी के हृदय को छूती है । आज मीडिया बहुत स्ट्रॉंग है और दूरसंचार के माध्यम से समाज मे परिवर्तन लाया जा सकता है यह बात इस प्रोग्राम ने साबित कर दी है। मजे की बात यह है की यह प्रोग्राम रेडियो पर भी प्रसारित हो रहा है । जैसे राजा राममोहन रॉय ने सती प्रथा के खिलाफ आवाज़ उठाई वैसे ही आमिर खान ने सत्यमेव जयते से  कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज़ उठाई है । हमे लॉर्ड विलयम बेंटीक का भी ऋनि होना चाहिए जिन्होने सती प्रथा का अंत करने के लिए 1828 मे कडा कानून Abolition of sati Act बनाया । कन्या भ्रूण हत्या को खत्म करने के लिए भी कड़े कानून की आवश्यकता है ।      
क्या  कन्या के बिना समाज की कल्पना की जा सकती है । वही कन्या बड़ी होकर कोख मे भ्रूण को धारण कर माँ बनती है और बेटा बेटी को जन्म देती है जिससे यह समाज चलता है  । फिर कन्या भ्रूण हत्या जैसा घृनित कार्य क्यो हमारे देश मे होता है । समाज के निर्माण के लिए बेटा बेटी दोनों की भूमिका है पर बेटी की भूमिका जीवन की उत्पति मे अधिक महत्वपूर्ण है । जीवन की उत्पति माँ की कोख मे नौ महीने रहने के बाद ही होती है ।
दूरसंचार माध्यम से समाज मे क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है । जब हम बदलेगे तभी समाज भी बदलेगा क्योकि हमसे ही समाज बना है । सामाजिक कुरीतियों के खत्म होने से ही एक सशक्त, समृद्ध और स्वस्थ समाज का निर्माण होगा जो हमारे देश को मजबूत बनाएगा ।    

Tuesday, 8 May 2012

मंगल पे जंगल

भारत की जनसंख्या 2011 की जनगणना के हिसाब से 121 करोड़ के आकडे को पार कर गयी है । संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अनुसार वर्ष 2003 में विश्व की जनसंख्या 6.30 बिलियन थी। वर्ष 2050 में यह बढ़कर 8.91 बिलियन हो जाएगी। भारत विश्व में नी आबादी वाला दूसरा देश है। भारत के पास विश्व की समस्त भूमि का केवल 2.4 प्रतिशत भाग ही है जबकि विश्व की जनसंख्या का 16.7 प्रतिशत जनसंख्या भारत वर्ष में निवास करती है। जनसंख्या में वृद्धि होने के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों पर और भार बढ़ जाएगा। जनसंख्या दबाव के कारण कृषि के लिए व्यक्ति को भूमि कम उपलब्ध होगी जिससे खाद्यान्न, पेय जल की उपलब्धता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, इसके अलावा लाखों लोग स्वास्थ्य और शिक्षा के लाभों एवं समाज के उत्पादक सदस्य होने के अवसर से वंचित हो जाएंगे। हमे कम जमीन और कम पानी से अधिक अन्न उपजाना होगा अन्यथा अब समय आ गया है जब हमे मंगल गृह पर जीवन की संभावना को तलाशना होगा ।  
क्या mars ग्रह पर जीवन की संभावना है ? वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी की तरह मंगल ग्रह भी अपने अक्ष पर झुका है और पृथ्वी की तरह मंगल भी अपनी धुरी पर घूम रहा है । अपनी धुरी पर घुमने के लिए मंगल 24 घंटे 29 मिनट 36 सेकंड का समय लेता है ।  सूर्य का एक चक्कर लगाने मे मंगल 687 दिन लगाता है जो पृथ्वी के 365 दिन से लगभग दुगना समय है । पृथ्वी की ही तरह मंगल पर भी 6 ऋतुए होती है बस अंतर केवल इतना है की ऋतुओ की अवधि दुगनी होती है । अगर मंगल पर मानव जीवन है तो क्या वहा का मानव क्या सैटिलाइट की मदद से मोबाइल उपयोग करता है । क्या वहा के मानव ने कभी पृथ्वी से संपर्क साधने की कोशिश करी है ।क्या वहा का मानव भी कई धर्मो जातियो मे बटा हुआ है । क्या वहा भी नकसलवाद की समस्या है । अगर वहा जीवन संभव है किन्तु मानव नहीं है तो क्या वहा पर पृथ्वी से मानव शिफ्ट हो सकता है । क्या हम मंगल गृह पर एक आदर्श समाज की कल्पना कर सकते है।   

Thursday, 12 April 2012

महाप्रलय की वार्निग

इंडोनेशिया के समुद्री छेत्र मे बुधवार को आये शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत सहित हिंद महासागर से जुड़े सभी देशों में सुनामी का खतरा पैदा हो गया । सुनामी लहरे सिर्फ समुद्री तूफान नहीं है बल्कि भूकंप जनित समुद्री तूफान है । गहरे समुद्री जल मे उत्पन्न सुनामी लहरों की वेवलेंग्थ 500 कि.मी से अधिक होती है । सुनामी के उत्पात्ति स्थल पर यदि समुद्र 20,000 फीट गहरा है तो सुनामी लहरे 700-800 कि.मी प्रति घंटे कि रफ्तार से आगे बड़ेगी । इस तरह स्पष्ट है कि इस गति से ये सुनामी लहरे जेट विमान कि गति को भी पीछे छोड़ सकती है ।  
सोधकर्ताओ ने सैटलाइट रेडार के जरिये पता लगाया है कि अंटार्कटिका के तापमान मे लगातार वृद्धि के कारण वहा  सालाना चार मीटर से लेकर 24 मीटर तक बर्फ़ पिघल जाती है , जिसका प्रभाव समुद्र के जल स्तर पर पढ़ रहा है । तथ्य बताते है कि क्लोरिन, फ़्लोंरिन तथा कार्बन परमाणुओ के तालमेल से बना क्लोरोंफ़्लोंरों कार्बन का एक अणु Co2 के अणु की तुलना मे 14 हज़ार गुना अधिक गर्मी पैदा करता है और धरती के तापमान को 25 फीसदी से भी अधिक बढा देता है । समुद्र के तापमान मे 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड कि बढ़त से अंटार्कटिका मे 1 मीटर बरफ़ पिघल जाती है । माउंट एवरेस्ट की ऊचाई भी 8848 मीटर से घटकर 8844 मीटर रह गयी है । गंगोत्री ग्लैसियर भी कई कि .मी पीछे खिसक गया है । अगर पृथ्वी के तापमान बढ़ने कि यही गति बनी रही तो ग्लैसियरों  के पिघलने कि रफ्तार बढ़ने से सागरों के जल स्तर मे और वृद्धि होगी ।   
धरती पर बदलते मौसम के मिजाज और तापमान मे अप्रत्याशित वृद्धि से अब यह सिद्ध हो चला है कि ये घटनाए प्राकृतिक न होकर मनुष्य जनित ही है । जलवायु परिवर्तन एक व्यापक तथा दीर्घकालीन चुनोंती है तथा यह विश्व के प्रत्येक भाग के लिए बेहद खतरनाक है ।  मानव अपनी सुख सुविधाओ के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है । इससे पृथ्वी पर वन छेत्र के प्रतिशत मे कमी आ गयी है । वैज्ञानिक आकड़े बताते है की पर्यावरण संतुलन के लिए पृथ्वी के भू भाग का 13 प्रतिशत वन होना चाहिए । पृथ्वी पर वर्षा मे कमी आ गयी है , मनुष्य की आयु घट रही है , पृथ्वी का तापक्रम बढ़ रहा है और सबसे खतरे की बात तो यह है कि हमारे सुरक्षा कवच ओजोन परत मे छेद हो गया है । ये सब मानव जाती के अस्तित्व के लिए खतरे कि घंटी है ।

Monday, 2 April 2012

डॉन की टीम को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

डॉन की टीम को हराने का इंतज़ार आईपीएल की 8 टीमे कर रही है पर डॉन की टीम को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है । डॉन की टीम नाइट राइडर्स की सबसे खास बात यह है कि वह डॉन की टीम है । डॉन की टीम जीतने के लिए खेलती है ना कि दूसरों को हराने के लिए ।

Friday, 30 March 2012

डीएलएफ़ आईपीएल पांचवां संस्करण 20-20

डीएलएफ़ आईपीएल पांचवां संस्करण  20-20  4 अप्रैल से शुरू हो रहा है । हर कोई आईपीएल को लेकर बहुत ज़्यादा उत्साहित है। कुल मिलाकर 76 मैच होगे । चेन्नई सुपर किंग्स दो बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी है । 27 मई को ही पता चलेगा कि 2012 की  डीएलएफ़ आईपीएल ट्रॉफी कौन टीम अपने नाम करेगी । ऑरेंज कैप क्रिस गेल के पास ही रहेगी या विराट कोहली के पास जाएगी या फिर कोई तीसरा बल्लेबाज उसे पहनने का हकदार होगा । पर्पल कैप किस बौलर के सर का ताज बनेगी । क्या लसिथ मललिंगा फिर से पर्पल कैप अपने नाम करेंगे ? सब प्रशनों के उतर 27 मई को मिल जायेंगे ।
आईपीएल की सबसे खास बात यह है कि विभिन्न देशों के खिलाड़ी देश, धर्म, भाषा और जाती से ऊपर उठकर  धर्म, जाती, भाषा, संप्रदाय का भेदभाव भुलाकर एक टीम के रूप मे अपने कौशल का प्रदर्शन करते है । यह  भी सोलह आने सच है की आईपीएल में बहुत ज़्यादा पैसा है और यह क्रिकेटरों को आकर्षित करता है ।  आईपीएल मे भारत के उतर किंग्स xi पंजाब  से लेकर दक्षिण चेन्नई सुपर किंग्स  तक और पूर्व कोलकाता नाइट राइडर्स  से लेकर पश्चिम राजस्थान रॉयल्स तक टीमो का प्रतिनिधितव है । कुल मिलाकर 9 टीमे डीएलएफ़ आईपीएल 2012 मे हिस्सा ले रही है । सभी नौ टीमों को 16 मैच खेलने है ।  डीएलएफ़ आईपीएल खेल आयोजन का उदेश्य क्रिकेट के माध्यम से सारे भारत को एक सूत्र मे जोड़ना है । यह सोने पर सुहागा होता यदि इन मेचों से प्राप्त होने वाली आय को देश के विकास कार्यो पर खर्च किया जाता
आईपीएल केवल 20 ओवर का खेल है लेकिन खेल का रोमांच 50 ओवर के मैच से कम नहीं है ।कम समय का खेल होने की वजह से हर वर्ग इस खेल का मजा ले सकता है । कृषक, मजदूर, शिक्षक, शिल्पी, व्यापारी, वैज्ञानिक, कलाकार सभी वर्गो के नागरिक अपने अपने घरों मे टीवी पर यह मैच देख सकेगे । जो देख नहीं सकेंगे वो रेडियो पर कोम्मेंट्री सुनेगे । खेल मे हार और जीत का विशेष महत्व नहीं होता । महत्व होता है अनुशाशन और ईमानदारी का । डीएलएफ़ आईपीएल फेयर प्ले अवार्ड इसी दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम है । उसी टीम को उतक्रिष्ट माना जाता है जिस टीम मे अनुशाशन, ईमानदारी और बंधुत्व का भाव रहता है ।

Thursday, 29 March 2012

मनुष्य के जीवन का समय बहुत ही अनमोल है

एसे महगे मोल का एक स्वास जो जाय ।
तीन लोक नहीं पटतरे काहे धूरी मिलाय ।
मनुष्य के जीवन का समय बहुत ही अनमोल है । एक एक श्वास पर करोड़ रूपये खर्च करने से भी एक श्वास का समय नहीं बढ़ सकता । रूपये खर्च करने से समय मिल जाता तो राजा महाराजा कोई नहीं मरते ।

Wednesday, 28 March 2012

दुनिया के सर्वश्रेस्ठ बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ को मेरा सलाम

दुनिया के सर्वश्रेस्ठ बल्लेबाज़ राहुल द्रविड़ को मेरा सलाम । सचिन की तुलना द्रविड़ से नहीं की जा सकती । दोनों खिलाड़ियो का अपना अपना अंदाज है खेलने का । दीवार के रूप मे लोकप्रिय राहुल द्रविड़ को लम्बी अवधि तक बल्लेबाजी करने की छमता के लिए जाना जाता है । सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के बाद वे तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 से अधिक रन बनाये हैं

Friday, 23 March 2012

शतकों का शतक - सचिन का महाशतक

मीरपुर मे बांग्लादेश के खिलाफ सौवा अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़कर सचिन ने 16 मार्च 2012 के दिन को एतिहासिक बना दिया । सर्वकालिक महानतम क्रिकेटर बनने के पीछे है उनकी एकाग्रता तथा खेल के प्रति समर्पण । कई  क्रिकेटर आते है पाँच-छह साल खेलते है और फिर क्रिकेट से कमाई दौलत उन पर हावी हो जाती है । पर सचिन 22 वर्ष से उसी एकाग्रता से खेल रहे है । वह एकाग्रता तथा ध्यानपूर्वक गेंदबाजों की गेंदों को खेलते है । फिर सामने चाहे लसिथ मललिंगा हो या ब्रेट ली । जैसे अर्जुन को सिर्फ चिड़िया की आँख दिखाई देती है वैसे ही सचिन को सिर्फ गेंद तथा बाउंडरी दिखाई देती है । उनकी इसी एकाग्रता ने उन्हे सर्वश्रेस्ठ बल्लेबाज़ बना दिया । उनके खेल का दिलचस्प पहलू उनकी यह सोच है की किसी भी गेंदबाज  की गेंदों को बाउंडरी पार कराया जा सकता है ।
सचिन सचमुच भारत के रत्न है । भारत रत्न उन्हे मिले या न मिले सचिन किसी पहचान के मोहताज नहीं है । राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रशंशकों की लम्बी कतार है । तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मे 100 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ है । यह उपलब्धि देश के लिए गौरव की बात है ।

Thursday, 22 March 2012

सचिन का शतको का शतक

सचिन ने क्रिकेट मे वह मुक़ाम हासिल किया है जो किसी भी क्रिकेटर के लिए सपने जैसा है
शतको का शतक जड़ के वो विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए है जिन्होने यह उपलब्धि हासिल करी है
उनके रेकॉर्ड की बराबरी करना किसी भी क्रिकेटर के लिए सपने जैसा है
100 शतको का रेकॉर्ड बनाने के लिए सचिन को बधाई